महानगर से दुखद खबर सामने आई है। शहर के पूर्व मेयर और वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील ज्योति का निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें हार्ट प्राब्लम हुई थी।
तब से वह बीमार चल रहे थे। आज दोपहर अचानक उनका देहांत हो गया।आज भाजपा द्वारा जालंधर के सर्किट हाउस में रखी गई प्रेस कांफ्रेंस भी उनके देहांत के कारण रद्द कर दी गई है

