जालंधर, 30 सितंबर ( टॉक हिंदुस्तान) जिला मैजिस्ट्रेट जसप्रीत सिंह ने आज एक आदेश जारी कर सभी एसडीएम को जालंधर (ग्रामीण) जिले में होने वाले धरना/रैली/लाउड स्पीकर/जलसा, मेलों आदि के संबंध में अनुमति देने के लिए अधिकारिक अथारिटी बनाया है।
जारी आदेशों के अनुसार, एसडीएम प्रबंधकों को अनुमति देने से पहले सरकारी निर्देशों का इन-बिन पालन सुनिश्चित करेंगे और भविष्य के संदर्भ के लिए पूरा रिकार्ड भी मैनटेंन रखेंगे। उन्होंने कहा कि जिला जालंधर का दायरा अधिक होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में प्रबंधकों को सदर दफ्तर में आवेदन देने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए एसडीएम को अधिकारिक अथारिटी के रूप में नामांकित किया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में धरना, रैलियां, लाउड स्पीकर, जलसे, मेलों की स्वीकृति के लिए जिला मैजिस्ट्रेट ने एसडीएम को अधिकारिक अथारिटी बनाया

Leave a comment
