करतारपुर 23 सितंबर (जसवंत वर्मा) महामाई के नवरात्रों के मद्देनजर आज पहले नवरात्र पर प्राचीन शिव शंकर धर्मशाला कमेटी की ओर से प्राचीन शिव मंदिर करतारपुर में माता चिंतपूर्णी जी की पावन ज्योति के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद हासिल किया और सारा माहौल महामाई के रंग में रंग गया। सर्वप्रथम सुबह 10 बजे पंडित उमाशंकर द्वारा महामाई के नवरात्रों के मद्देनजर अखंड ज्योत जलाई गई जिसके यजमान नरेंद्र ठाकुर एवं उनकी पत्नी सिल किया ।
इस दौरान महिला मंडली मुरार तथा विजय राजन एंड पार्टी द्वारा महामाई का गुणगान कर संगत को माता रानी के चरणों से जोड़ा। और बाद में आरती पूजन कर माता रानी की पावन ज्योति को मुराद दयालपुर के लिए रवाना किया गया इस दौरान महामाई के लगे जयकारों से सारा मंदिर परिसर गूंज उठा।
बाद में प्रधान दीपक कुमार ने पहुंचे सभी श्रद्धालुओं एवं माता रानी की ज्योति लाने वाले श्रद्धालुओं, एवं गायको का धन्यवाद किया ।
इस मौके पर पंडित उमाशंकर, प्रिंस अरोड़ा, प्रधान दीपक कुमार, शिव दर्शन कुमार, सिकंदर लाल, अश्विनी कुमार, नवदीप सेखडी, अनिल शर्मा, पवन शर्मा ,कालू वर्मा ,सतीश गुप्ता प्रधान आड़ती एसोसिएशन ,मा अमरीक सिंह बावा ओहरी, नरेंद्र आनंद, शििव शर्मा, कुलदीप वर्मा, जसवंत वर्मा, के अलावा बिंदर, सरिता वर्मा ,ज्योति जगपाल , मंजू , पूजा शारदा, बीना रानी, मीना सेखड़ी, डॉ उमा सैदा , खुशविंदर बबली, डॉली, मैडम टिम्मी, निर्मला, लक्ष्मी , कंचन बक्शी, मीनाक्षी ,ज्योति ,गरिमा , मधु, पूजा सेठ , आशा वर्मा, रुचि वर्मा, पुष्पा वर्मा ,पुष्पा रानी, सृष्टि, लिज्जा, रेखा, सुनीता, राज रानी, निशा, दीपू ,बबली ,अलावा दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

