करतारपुर ( जसवंत वर्मा )सिविल अस्पताल करतारपुर में तैनात नर्सिंग स्टाफ द्वारा एसएमओ डॉक्टर सरबजीत सिंह के खिलाफ लगाए आरोप के बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के विरोध में आज सिविल अस्पताल करतारपुर में समूह स्टाफ द्वारा ओपीडी बंद कर रोष प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन से डॉक्टर सरबजीत के खिलाफ हुए मामले को रद्द करने की मांग उठाई गई ।
इस दौरान सिविल अस्पताल में रोष प्रदर्शन में विभिन्न स्टाफ सदस्य एवं डॉक्टर की टीम द्वारा डॉक्टर सर्वजीत सिंह को बेकसूर बताते हुए पुलिस प्रशासन से दर्ज किया गया मामला रद्द करने की मांग की गई। इस मौके पर सिविल अस्पताल के डॉक्टर विक्रांत शर्मा, डॉ नीरज आनंद ,डॉक्टर जैक्सन, डॉ हेमंत मल्होत्रा ,डॉ रमन ,डॉक्टर मोनिका ,डॉक्टर योगेश अरोड़ा ,फार्मेसी ऑफिसर शरण बावा, राकेश सिंह बीईई, एमपीएचएस बलविंदर सिंह, केवल राम के इलावा दर्जनों स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।

