जालंधर, 15 नवंबर: डिविजनल कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल ने स्थानीय सिद्ध शक्तिपीठ मां अन्नपूर्णा मंदिर में माथा टेका और जालंधर के लोगों की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती बेबी सभरवाल भी उपस्थित थी। डिविजनल कमिश्नर ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर माथा टेककर उनके मन को काफी शांति मिली है ।उन्होंने कहा कि जहां धार्मिक स्थल हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, वहीं धर्म, चाहे वह कोई भी हो, हमें एक नेक नीति का पालन करना सिखाता है और हमें सार्वजनिक सेवा के प्रति अधिक समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।
इस मौके पर उन्होंने मंदिर प्रबंधन समिति को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।बाद में मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने डिविजनल कमिश्नर को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा. अनिल ज्योति, सचिव प्रवीण महाजन व राजेश ज्योति, कोषाध्यक्ष विपुल उज्जवल, राजेश शर्मा, भारत भूषण जोशी आदि भी मौजूद थे।

