करतारपुर 30जून (जसवंत वर्मा) करतारपुर : प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सेखड़िया करतारपुर में 48 वां मासिक संकीर्तन का आयोजन प्रधान दीपक कुमार की देखरेख में किया गया इस दौरान महिलाओं द्वारा भजन गाकर बैठे श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया और सारा माहौल भक्तिमय हो गया
सर्वप्रथम खुशविंदर बबली, निर्मला , बिंदर , सरिता वर्मा, ज्योति जगपाल , रजनी,लिज्जा, नीरू ,डॉ उमा सैदा, इत्यादि ने ज्योति जलाकर व श्री गणेश वंदना के साथ संकीर्तन का आगाज किया बाद में महिलाओं द्वारा भजनों की ऐसी तान छेड़ी की श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए । बाद में कंचन बक्शी, नीलम एवं टिम्मी मैडम द्वारा गाए भजनों पर बैठे श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए बाद में श्री हनुमान चालीसा एवं आरती पूजन कर प्रसाद बांटा गया । प्रधान दीपक कुमार ने पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर पंडित उमाशंकर, सिकंदर लाल, अनिल शर्मा, कुलदीप वर्मा ,कालू वर्मा, डॉ उमा सैदा, नीरू, रजनी ,मीना सेखड़ी, पुष्पा वर्मा , गीता रानी , पुष्पा रानी, रेखा रानी,ज्योति, निर्मला ,अनू अग्रवाल, इत्यादि दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे।

