कपूरथला 5 जनवरी( गौरव मढ़िया) सरकारी सीनियरों सेकेंडरी स्कूल ( लड़के ) कपूरथला के ग्राउंड में कर्ण भार्गव मेमोरियल क्रिकेट अकैडमी की ओर से करवाये जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच पिच समैशर तथा ओल्ड मौंक क्रिकेट क्लब की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें ओल्ड मौंक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गिरधारित 20 ओवर में 114 रन बनाए, जवाब में दोनों टीमों के बीच हुए सख्त मुकाबले में मैच की आखिरी गेंद पर विजयी रन बनाते हुए पिच समैशर की टीम ने एक विकेट से मैंच जीत कर मैच के साथ-साथ ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया, फाइनल मैच के इनाम वितरण कार्यक्रम में विशेष तौर पर पधारे डिप्टी डीईओ प्राइमरी बलविंदर सिंह बट्टू ने विजेता खिलाड़ियों को इनाम वितरित किये,
इस अवसर पर खिलाड़ियों तथा कर्ण भार्गव क्रिकेट अकैडमी की कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बलविंदर सिंह बट्टू ने कहा की खेल हमेशा हमें समाज में एक दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं, पंजाब में युवा पीढ़ी नशे की दलदल में धंस्कार जहां अपना तथा अभिभाविकों का जीवन बर्बाद कर रही है वहीं आने वाली भावी पीढ़ी को भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है, उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों को नशे और बुरी संगत से बचाने का एक ही तरीका है कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा सामाजिक कार्यों तथा खेलों में उनकी रुचि को बढ़ाया जाए,
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में आकर मैं अपने आप को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और इसके लिए मैं करण भार्गव क्रिकेट अकैडमी कपूरथला के पदाधिकारीयों और स्कूल प्रबंधन को बधाई देता हूं और साथ ही आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं भी देता हूं, जो उन्होंने निष्काम भाव से कर्ण भार्गव की याद में बनाए गए ट्रस्ट के अंतर्गत इस अकैडमी की स्थापना करके युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर रहे हैं,
इस दौरान कर्ण भार्गव मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष भार्गव एवं कार्यकारिणी की ओर से बलविंदर सिंह बट्टू को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर पार्षद कर्ण महाजन, दर्शन सिंह चीमा, संजीव भार्गव, विजय खन्ना, रमेश मेहरा, राकेश भार्गव,दीपक नागर,अर्जुन भारद्वाज, अजय शर्मा, अर्जुन भार्गव,एनआरआई राजन गिल, राजेश कुमार,साहील ठाकुर राकेश कुमार, , आकाश कुमार, बंटी, मुन्ना लाल सहित स्कूल मैनेजमेंट के सदस्य व सैकड़ो क्रिकेट प्रेमी शामिल हुए,

