करतारपुर 12 अक्टूबर (जसवंत वर्मा ) करतारपुर के आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता वरुण बावा का जन्मदिन बाबा टैक्सी स्टैंड पर मनाया गया। इस अवसर पर वरुण बाबा से केक कटवाया गया तथा मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर हरविंदर सिंह बाबा, पंडित अवध शर्मा, जसविंदर बबला, के अलावा बहुत सारे टैक्सी चालक उपस्थित थे। वरुण बाबा के जन्मदिन पर आज करतारपुर के बहुत सारे राजनीतिक, धार्मिक,सामाजिक, संस्थाओं के प्रतिनिधियों, एवं शहर निवासियों ने बधाई दी है।

