जालंधर के पुलिस ने अपने ही विभाग के एएसआई को चोरी के किए रुपए के गबन के मामले में मामला दर्ज किया है। जिसमे पुलिस ने अपने विभाग के एएसआई को जांच में शामिल कर लिया है।
बता दे कि कुछ दिन पहले ब्रिटिश ओलिविया स्कूल में 36 लाख रुपए चोरी के मामले में बिजली मकैनिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।जो रुपए चोरी हुए थे। उसमे से ज्यादा तर ब्लैक मनी थी और सिर्फ 8 लाख व्हाइट मानी थी। उसी मामले का फायदा उठाते हुए चौकी इंचार्ज मनीष शर्मा ने रुपए का गबन किया था। जिसके बाद एसएचओ रामा मंडी को इस मामले में लाइन हाजिर कर दिया गया। जबकि नंगल शामा चौकी इंचार्ज मनीष शर्मा पर मामला दर्ज कर दिया गया। ब्रिटिश ओलिविया स्कूल से रुपए चोरी हुए थे। उस स्कूल के स्टाफ मेंबर पर भी मामला दर्ज किया गया। बताया जा रहा है की विजय कुमार मैनी स्कूल का मालिक है। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 166,166 ए 167,409,120 बी और आईपीसी 13 प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
ब्रिटिश ओलीविया स्कूल जालंधर से 35 लाख रुपए चोरी के केस में स्कूल मालिक और ऐएसआई पर भी मामला दर्ज

Leave a comment
