By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: BJP ने पंजाब में की नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, जालंधर में अशोक सरीन हिक्की और जगबीर बराड को मिली नई जिम्मेदारी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Jalandhar > BJP ने पंजाब में की नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, जालंधर में अशोक सरीन हिक्की और जगबीर बराड को मिली नई जिम्मेदारी
JalandharPoliticsPunjab

BJP ने पंजाब में की नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, जालंधर में अशोक सरीन हिक्की और जगबीर बराड को मिली नई जिम्मेदारी

Talk Hindustan
Last updated: 2026/07/18 at 7:41 PM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
BJP ने पंजाब में की नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, जालंधर में अशोक सरीन हिक्की और जगबीर बराड को मिली नई जिम्मेदारी
SHARE

पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य के 16 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसी कड़ी में जालंधर शहर की कमान अशोक सरीन हिक्की को सौंपी गई है, जबकि जालंधर देहाती का जिला अध्यक्ष जगबीर बराड़ को बनाया गया है। ये नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से की गई हैं।

अशोक सरीन हिक्की को मिली नई जिम्मेदारी
भाजपा नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया है। अशोक सरीन हिक्की अब जालंधर शहर इकाई का नेतृत्व करेंगे। वहीं, पूर्व जिला अध्यक्ष पहले की तरह पार्टी में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए काम करते रहेंगे।

जगबीर बराड़ संभालेंगे देहाती इकाई
पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करने के लिए जगबीर बराड़ को जालंधर देहाती का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी नए पदाधिकारियों के कंधों पर होगी।

16 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति
नव नियुक्त जिला अध्यक्षों में अमृतसर ग्रामीण-2 (मजीठा) से कंवर बीर सिंह मंजिल, अमृतसर शहरी से सलील कपूर, बरनाला से नरेंद्र गर्ग नीटा, फरीदकोट से गौरव कक्कड़, फाजिल्का से सुखविंदर सिंह काका कंबोज, होशियारपुर ग्रामीण से योगेश सप्रा, होशियारपुर शहरी से सतीश ठाकुर बावा, जालंधर शहरी से अशोक सरीन हिक्की, जालंधर ग्रामीण नॉर्थ से मनमीत सिंह विक्की, जालंधर ग्रामीण साउथ से जगबीर सिंह बराड़, कपूरथला से चेतन सूरी, लुधियाना शहरी से सुनील मौदगिल, श्री मुक्तसर साहिब से सतीश असीजा, रूपनगर (रोपड़) से अजय वीर सिंह लालपुरा, संगरूर-1 से मतिंदर सिंह तथा तरनतारन से सतनाम सिंह भुल्लर शामिल हैं।

नियुक्तियों की घोषणा करते हुए सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब में अपने संगठनात्मक ढांचे को निरंतर सशक्त कर रही है ताकि पार्टी को बूथ स्तर से लेकर प्रत्येक क्षेत्र तक और अधिक मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अपने अनुभव, समर्पण और परिश्रम के बल पर संगठन को और मजबूत करेंगे।

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सीएचसी करतारपुर में फील्ड स्टाफ हेतु वायु प्रदूषण एवं फेफड़ों के स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सीएचसी करतारपुर में फील्ड स्टाफ हेतु वायु प्रदूषण एवं फेफड़ों के स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next Article नगर कौंसिल प्रधान वरुण बावा ने साथियों सहित माता चिंतपूर्णी दरबार पर जाकर किया शुकराना नगर कौंसिल प्रधान वरुण बावा ने साथियों सहित माता चिंतपूर्णी दरबार पर जाकर किया शुकराना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?