लोकसभा चुनाव के चलते जालंधर में पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है कांग्रेस के सीनियर नेता और हिमाचल प्रदेश के पभारीभा तेजिंदर सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

लोक सभा चूनावों के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को सम्पन्न हो चुका है। अभी भी 6 चरणों का मतदान होना बाकी है और जब से लोकसभा चुनावों की घोषणा हुई है दल बदल का दौर भी जारी है। इसी बीच खबर है कि हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी तेजिंद्र सिंह बिट्टू आज भाजपा में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक वह भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उन्होंने मुलाकात की है।
बता दें तेंजिंद्र सिंह बिट्टू जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं औऱ गांधी परिवार से भी उनकी काफी नजदीकियां हैं। अगर आज वह भाजपा में शामिल होते हैं तो कांग्रेस के लिए यह एक बहुत ही बड़ा झटका माना जाएगा।

