जालंधर। शिरोमणि अकाली दल को जालंधर में बड़ा झटका लगा है। बड़े
लंबे समय से नाराज चल रहे शिरोमणि अकाली दल के तेज तर्रार
नेता और जालंधर के सीनीयर डिप्टी मेयर रह चुके कमलजीत सिंह
भाटिया ने साथी वर्करों समेत आज पार्टी को अलविदा कह दिया।
कमलजीत भाटिया ने यह ऐलान जालंधर के प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया,
आगे वह किस पार्टी में शामिल होंगे अभी इस के बारे में खुलासा नहीं किया है उन्होने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उन्होने अपना रिजाइन पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल को भेज दिया है। उन्होंने ने कहा कि उन्होंने पार्टी की बहुत सेवा की ।
और पिछले कई सालों से लगातार पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। बह चार बार काउंसलर भी रह चुके है, उन्होंने ने कहा कि पार्टी ने उनकी सेवा को अनदेखा करते हुए उन्हे 2022 विधान सभा चुनाव में पार्टी से टिकट नहीं दिया।उन्होंने ने कहा कि पार्टी द्वारा बार बार अनदेखा किया जा रहा था जिस के कारण वह पार्टी छोड़ रहे है
इन पदाधिकारियों ने छोड़ी पार्टी

