कपूरथला(गौरव मढ़िया )अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र का वितरण किया।साथ ही लोगो को 22 जनवरी को दीपमाला करने की अपील भी की।इस अवसर पर बजरंग दल के जिला प्रधान जीवन प्रकाश वालिया व विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपप्रधान जोगिंदर तलवाड़ ने बताया कि लोगों में उत्साह है।
बताया कि अनेको कार्यकर्ता अक्षत वितरण अभियान में लगे हैं।जीवन वालिया ने कहा कि कई सदियों बाद एक ऐसा सपना साकार होने जा रहा है जिसके लिए लाखों लोगों ने अपनी जिंदगियां खपा दीं और लाखों लोगों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया सिर्फ ये दिन देखने के लिए कि अयोध्या में एक न एक दिन भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।
आज की पीढ़ी बहुत ही सौभाग्यशाली है जिसे श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा।आज की पीढ़ी गर्व से कह सकती है कि हमने भव्य राम मंदिर की एक-एक ईंट को लगते देखा है।सबसे ज्यादा सौभाग्य की बात है कि आज की पीढ़ी कह सकती है कि हमने अपने आराध्य राम को टेंट के मंदिर से भव्य राम मंदिर में विराजमान होते देखा है।ये दिन देखने के लिये ना जाने कितनी पीढ़ियों ने संघर्ष किया होगा और न जाने कितने रामभक्तों ने अपना लहू बहाया होगा।वालिया ने कहा कि भगवान श्री राम चन्द्र जी समस्त सनातन धर्म के आदर्श पुरुष और इष्टदेवता हैं। भगवान राम को सनातन धर्म में सर्वोपरि स्थान दिया गया है।

