करतारपुर 10 अगस्त (जसवंत वर्मा ) ग्रामीण लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी देने के लिए आयुष विभाग पंजाब द्वारा डायरेक्टर आयुर्वेद विभाग पंजाब,एवं डायरेक्टर होम्योपैथी विभाग पंजाब द्वारा पंजाब के अलग-अलग गांव में जाकर लोगों का इलाज किया। इस अवसर पर जिला अफसर कुसुम गुप्ता ने कहां के लोगों को आयुर्वेद अपनाना चाहिए तथा योग को अपने नितनेम में शामिल करने की अपील की। गांव लखन के पड्डे कपूरथला मैं कैंप लगाकर डॉक्टर रश्मि घई , डॉ सलीम, डॉक्टर मनीषा,डॉ रेशम सिंह,डॉ मनप्रीत कौर, ने मरीजों की जांच करके दवाइयां निशुल्क दी गई।
इस कैंप को सफल बनाने में सरपंच गुरविंदर सिंह, गुरुद्वारा साहिब के प्रधान रंजीत सिंह ,सरवन सिंह, त्रिलोक सिंह, सरीता रानी, प्रभजोत सिंह, मनजीत कौर,सारूप सिंह, हरजिंदर कौर, तथा अमरजीत सिंह का सहयोग रहा। कैंप दौरान 462 लोगों की जांच की गई। जिसमें 245 मरीजों को आयुर्वेदिक दवाइयां, 217 मरीजों को होम्योपैथी की निशुल्क दवाइयां दी गई।

