पंजाब के कपूरथला में डीसी चौक के नजदीक नाके पर खड़े ट्रैफिक ASI को छोटे हाथी दवारा टककर मारने से हुए हादसे के दौरान ASI की मौत होने का समाचार है। बताया जा रहा है कि नाके पर एक छोटे हाथी को रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुकने की बजाये ASI टक्कर मार ड्राइवर में छोटा हाथी भगा लिया।
इसी दौरान ASI की जैकेट छोटे हाथी में फंस गई और वह घसीटना हुआ काफी दूर तक ले गया। घायल ASI को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई है। ट्रैफिक ASI की मौत की पुष्टि ट्रैफिक इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने भी की है। मर्तक के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
एसपीडी हरेंद्र सिंह हरविंदर सिंह ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि छोटे हाथी को काबू करने के लिए आसपास के जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। जल्द ही छोटे हाथी के ड्राइवर को काबू कर लिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 2 बजे डीसी चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान करतारपुर की तरफ से एक छोटा हाथी UP-11-CT -1171 आया जिसे ट्रेफिक कर्मिओ ने रुकने का इशारा किया। लेकिन छोटे हाथी के ड्राइवर ने रुकने की बजाये ट्रैफिक कर्मियों की अनदेखा कर ASI को टक्कर मार छोटा हाथी जालंधर की तरफ भगा लिया।
ट्रेफिक इंचार्ज सुखविंदर सिंह के अनुसार इसी दौरान ASI मलकीत सिंह की जैकेट छोटे हाथी में फंस गई और छोटा हाथी उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। इस हादसे में घायल ASI मलकीत सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी अजीत नगर को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। ट्रेफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान ASI मलकीत सिंह का देहांत हो गया है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए शवग्रह में रखवा दिया है।

