अरविंद मिश्रा मामले पर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा का स्पष्टीकरण
विजिलेंस जांच कर दोषियों एवं उनके सहयोगियों को भी पकड़े
पंजाब विजिलेंस विभाग द्वारा रिश्वत के मामले में पकड़े गये अरविंद मिश्रा जिसको भाजपा नेता बताया जा रहा है वो भाजपा का कोई कार्यकर्ता नहीं इस बात की पुष्टि जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने प्रेस नोट जारी करके की।सुशील ने बताया की अरविंद मिश्रा ने विधानसभा चुनावों मे भाजपा जॉइन की परंतु भाजपा की सदस्यता नहीं ली थी।
Contents
जिसके बाद कभी मिश्रा भाजपा के किसी प्रकार के कार्यक्रम मे नहीं आये थे।उनके पास भाजपा की कोई ज़िम्मेवारी भी नही है।इसलिए उनके नाम के साथ भाजपा ना जोड़ा जाये।
सुशील ने बोला भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम करती है इसलिए पंजाब विजिलेंस विभाग हर पहलू पर जांच कर दोषियों एवं उनके सहयोगियों को भी पकड़े जो लोग भ्रष्टाचार करने करवाने का खेल चला रहे है।

