पंजाब के शाहकोट मलसिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर है। बताया जाता है कि अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अमृतपाल सिंह के खुद तीसरी गाड़ी में भाग जाने की सूचना मिल रही थी
अब खबर है कि अमृतपाल को जालंधर के नकोदर एरिया से गिरफ्तार करने की सूचना है मगर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही। जानकारी ये भी सामने आई है कि अमृतपाल को शाहकोट थाने में नजरबंद किया गया है। वहीं, पंजाब पुलिस ने कई जिलों में इंटरनेट की सेवाएं भी बंद कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अमृतपाल का काफिला जब शाहकोट के पास पहुंचा, तभी पुलिस फोर्स ने उसे घेर लिया। पुलिस ने दो गाड़ियों में सवार अमृतपाल के 6 साथियों को पकड़ लिया, जबकि वह खुद अपनी मर्सिडीज कार में भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस ने पकड़े गए अमृतपाल के 6 साथियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है।
अमृतपाल सिंह के खिलाफ हेट स्पीच समेत तीन मामले दर्ज हैं, जिसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पंजाब सरकार बड़े एक्शन के लिए सुनियोजित ढंग से पूरी तरह तैयार है।


