धान की उचित एवं निष्पक्ष खरीद सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
आने वाले दिनों में धान के ज्यादा मात्रा पहुँचने के चलते पूरी व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जालंधर, 10 अक्तूबर(टॉक हिंदुस्तान ) पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत, कृषि एवं किसान कल्याण और एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने धान खरीद प्रक्रिया की समीक्षा के लिए अनाज मंडियों के दौरे के तहत आज अनाज मंडी पुनिया का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को धान के उचित और निष्पक्ष खरीद सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए ।
कृषि मंत्री ने कहा कि चालू खरीद सीजन में किसानों को मंडियों में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी, जिसके चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में पूरे प्रबंध किए है।पंजाब सरकार की तरफ से फसल का एक एक दाना खरीदने की वचनबद्धता को दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा धान की उचित और व्यवस्थित खरीद सुनिश्चित करने और निर्धारित समय में फसल उठाने और भुगतान सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके है। इसके इलावा मंडियों में उड़न दस्ते का गठन किया गया है और सीजन के दौरान किसी भी अवैध खरीद को रोकने के लिए अंतराज्यीय सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित करने के निर्देश दिए गए है। इस मौके पर उन्होंने गांव गत्ती रायपुर के किसानों की मंडियो में लाई फसलों की खरीद भी करवाई।
इस मौके पर मौजूद किसानों से बात करते हुए कृषि मंत्री ने चल रही खरीद के संबंध में प्रतिक्रिया ली । उन्होंने आने वाले दिनों में धान के ज्यादा मात्रा में पहुँचने की वृद्धि को देखते हुए पूरी व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को इस संबंध में सरकार के निर्देशों का पालन करने को कहा । इस मौके पर एसडीएम बलबीर राज सिंह, जिला मंडी अधिकारी अरविंदर सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीन कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

