करतारपुर 12 अप्रैल (जसवंत वर्मा) आपी चैरिटेबल हॉस्पिटल करतारपुर की ओर से निशूलक एसबीपी मेडिकल कैंप गांव मलियां में लगाया गया। जिसमें डॉक्टरों ने 85 मरीजों की जांच की। मरीज को दवाइयां मुफ्त दी गई। मेडिकल कैंप का उद्घाटन किसान आगू बहादुर सिंह मलिया द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर मैडम सुमन लता कल्हण, प्रधान विमल जैन, बुटाराम,दलविंदर दयालपुरी, रविंद्र सिंह,कुलदीप सिंह, सोढ़ी सिंह, सर्बजीत कौर, मुक्ता, हरप्रीत कौर,सुरेंद्र कुमार,रमन शर्मा, सतनाम सिंह, जसवीर कौर, एवं आपी चैरिटेबल हॉस्पिटल का स्टाफ उपस्थित था।

