सेंट्रल हलके के आप विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। कल ही उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिली थी और आज फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। रमन अरोड़ा के जेल से बाहर आने की उम्मीदें फिलहाल कम नजर आ रही हैं क्योंकि आज उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।
रमन अरोड़ा के पक्ष का कहना है कि जिस एफआईआर के आधार पर अब उन्हें गिरफ्तार किया गया वह किसी ठेकेदार की शिकायत पर हुई है और एफआईआर 23 अगस्त को हुई थी लेकिन गिरफ्तारी अब हुई है। विधायक रमन अरोड़ा के वकील नवीन चड्ढा ने कहा कि ठेकेदार रमेश ने आरोप लगाया है कि वह विधायक अरोड़ा को 30 हजार रुपए देता रहा।
यदि अरोड़ा ने पैसे लिए है तो उसी समय शिकायतकर्ता रमेश पुलिस को शिकायत देता। ये ठेकेदार पार्किंग ठेकेदारी का काम करता है। अरोड़ा जेल से बाहर ना आ सके इस कारण उन पर इस तरह के केस दर्ज किए जा रहे है।

