शर्तो को पूरा न करने वाले कॉलोनाइजरों पर सख्त करवाई की जाए-पड्डा
कपूरथला ( गौरव मढ़िया ) विरासती शहर में बनी अवैध कालोनियों का निर्माण करने वाले व्यक्ति के खिलाफ करवाई की मांग को लेकर विरासती शहर के ग्रेड क्लास कलोनिओ के लोग आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सुखवंत सिंह पड्डा से अपनी समस्या ले कर मिले।जिलके बाद पड्डा ने उनकी समस्या सुनने के बाद नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर के साथ एक बैठक की।इस बैठक में सुखवंत सिंह पड्डा ने नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर को बताया कि शहर में बनी अवैध कालोनी धारको द्वारा लोगे से किये वादे पुरे नहीं किए जा रहे।उन्होंने बताया कि इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को पानी,सड़क,सीवेज, पार्क जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जा रही।
उन्होंने कहा कि नियमों से खिलवाड़ कर अवैध कॉलोनी काटने वालों पर भी कोई कार्रवाई की जाये और भविष्य में नई अवैध कॉलोनी न बने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाये।उन्होंने कहा इन कलोनिओ में रहने वाले लोगों के जीवन में कोई खास बदलाव नहीं आया है,काॅलोनियों को काटने वाले अपनी शर्तो के मुताबिक विकास के लिए जमीन सीवर लाइन और पार्क जैसी सुविधाएं विकसित नहीं कर रहे।उन्होंने कहा कि वहां के लोगों को कॉलोनाइजरों द्वारा न तो बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और न ही पानी का समुचित इंतजाम।
इस दौरान पड्डा ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने पुरे मामले को बहुत ही संजीदगी से सुनते हुए विश्वास दिलाया कि जल्द ही अवैध कलोनिओ के निर्माण व शर्तो को पूरा न करने वाले कॉलोनाइजरों पर सख्त करवाई की जाएगी।इस अवसर पर हिरा लाल,चरणजीत सिंह,मनदीप सिंह,जैमल सिंह,अवतार सिंह,तजिंदर सिंह,प्रिंस एमपी सिंह, कप्तान सतनाम सिंह,एएसआई बलजीत सिंह,मोहिंदर पाल सिंह,मंजीत सिंह,रोहल कुमार, लखविंदर सिंह,हरजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

