जालंधर के वेस्ट हलके में 18 वर्षीय नौजवान के कत्ल की घटना सामने आई है। 18 साल के लड़के की हत्या को लेकर सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कई लड़के एक लोगों को गिर गया उसको मारते हुए दिखाई दे रहे हैं वही चाकू से उसको मार रहे हैं। इसके बाद उसकी युवक की मौके पर ही मौत हो जाती है। हत्या की सूचना मिलते ही थाना पांच की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक की पहचान काला सिंघा रोड पर स्थित ईश्वर नगर निवासी राहुल के रूप में हुई है।
मृतक राहुल की मां प्रमिला ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि राहुल उनका 18 साल का बेटा है जो की पेंट का काम करता है। वह बीते दिन 4:00 बजे उसको कुछ लोग घर से बुला कर ले गए थे। इसके बाद यह रात 1:00 बजे के करीब कुछ लोग घर पर आए और हाथ में उनके खून से लथपथ चाकू पड़ा हुआ था। उन्होंने आकर घर पर हमला करना शुरू कर दिया और घर खाली करने के लिए ललकारने आने लगे। तभी उन्होंने बताया कि उन्होंने उसके बेटे की हत्या कर दी है। मृतक की मां ने बताया कि उसके बेटे की किसी के साथ भी कोई रंजिश नहीं थी लेकिन हत्या का कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है।

