कपूरथला( गौरव मढ़िया)सुनहरे भविष्य की तलाश में अमेरिका गए नडाला के गांव तलवाड़ा (कपूरथला) के नोजवांन की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत होने की खबर है.
इस संबंध में जानकारी देने वाले तलवाड़ा निवासी तरलोचन सिंह रंधावा ने बताया कि 3 साल पहले उन्होंने अपने बेटे तलविंदर सिंह उर्फ टिंडी (23) को कर्ज लेकर विदेश अमेरिका भेजा था और उस समय वह मैडीलैंड प्रांत में रह रहा था और एक स्टोर में काम करता था।
बीती रात जब वह दुकान से काम कर अपने कमरे में लौटा तो सोते समय अचानक हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। यह खबर अमेरिका में रहने वाले उनके रिश्तेदार ने फोन के जरिए दी.उन्होंने बताया कि उनके बेटे तलविंदर ने लाखों रुपये का कर्ज लेकर उन्हें अमेरिका भेज दिया था और कर्ज अब तक नहीं चुकाया जा सका है.

