कपूरथला,11 अप्रैल( गौरव मढ़िया) हिंदू कन्या कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग विभाग द्वारा पुराने दुपट्टों से ड्रेस को नया रूप देना विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य छात्रओं को पुराने कपडों को री-यूज करने के तरीके बताने और स्टाइलिश ड्रेसेज़ की सिलाई की नवीनतम तकनीकों के बारे में प्रक्टिकल जानकारी प्रदान करना और उनको विषय संबंधी विशेष जानकारी देना है।
इस मौके सुई धागा बुटीक की संचालक गगनदीप कौर ने छात्रओं को पुराने दुपट्टों से नवीन परिधान बनाने का तरीका बताते हुए कहा कि इससे पुराने कपडों को नया रूप मिल जाता है। होम साइंस और फैशन डिजाइनिंग विभाग की छात्रओं ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया। होम साइंस विभागाध्यक्ष सारिका कांडा ने विशेषज्ञ के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकारी प्राचार्या डा. कुलविंदर कौर ने छात्रओं को विशेष जानकारी प्रदान करने के लिए आयोजित कार्यशाला की विभागीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को विशेष जानकारी देने के साथ-साथ उनकी क्रिऐटीविटी में भी बढावा करते है।

