करतारपुर 26 जून (जसवंत वर्मा )निर्जला एकादशी एवं श्री गुरु अर्जुन देव जी की महान शहादत को समर्पित शिव मंदिर कमेटी द्वारा शिव मंदिर बाजार पाधेया में सभी के सहयोग से ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गयी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद डिंपल कपूर एवं पार्षद पति दिनेश अग्रवाल को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर प्रधान दीपक कुमार दीपा ,अश्विनी शर्मा,भारती भूषण शर्मा,अनिल शर्मा,कार्तिक लहर,सुनील कुमार, बंकेश शर्मा, संजीव भल्ला,अनिल, अर्श वर्मा,लव,गोपी,दीपू इत्यादि ने बड़ी श्रद्धा पूर्वक लोगों को छबील पिलाई।

