करतारपुर 8 फरवरी (जसवंत वर्मा)आपी चैरिटेबल हॉस्पिटल करतारपुर की ओर से मधुसूदन शर्मा कनाडा के सहयोग से 162 वा एस वी पी मुफ्त मेडिकल कैंप गांव मुरार के भगवान वाल्मीकि मंदिर में लगाया गया। जिसमें डॉक्टरों की टीम ने 70 मरीजों की जांच की तथा दवाइयां निशुल्क दी गई। इस अवसर पर मैडम सुमन लता कल्हण, दो आर्षप्रीत कौर, डॉक्टर रोहित ममोत्रा, सोढ़ी सिंह, परवीन, हरप्रीत कौर, जसविंदर कौर, सरपंच वर्षा देवी, राकेश कुमार, हरिराम, दर्शन सिंह,रूपिंदर कौर, इत्यादि उपस्थित थे।

