करतारपुर 12 अक्टूबर (जसवंत वर्मा) आपी चैरिटेबल हॉस्पिटल करतारपुर की ओर से निशुल्क एस वी पी मेडिकल कैंप गांव शेर सिंह वाला जिला कपूरथला में लगाया गया। इस मेडिकल कैंप का उद्घाटन राजेंद्रपाल सिंह ने रिबन काट कर किया। इस काम में डॉक्टरों ने 58 मरीजों की जांच की तथा दवाइयां निशुल्क दी गई। इस अवसर पर मैडम सुमन लता कल्हण, डॉ रोहित मामोत्रा, डॉ रियाज अहमद, एस सिंह सूरा, रमन कुमार, सुमन, मुकता, सुरेंद्र,सतनाम जसवीर कौर,सरपंच अमरजीत सिंह, जसवंत,सिंह मनजीत सिंह,अमरजीत सिंह,सुखविंदर, नरेंद्र कौर, सरबजीत कौर इत्यादि उपस्थित थे।

