करतारपुर ( जसवंत वर्मा) मंदिर माता छिन्नमस्तिका सोसाइटी मोहल्ला भाईभारा करतारपुर मे 38वा महामाई का जागरण 16 मई दिन शनिवार को माता सत्या रानी देव जी की देखरेख में बड़ी धूमधाम से करवाया जा रहा है। इस संबंध में 10 मई को सुबह 10:00 बजे झंडे की रस्म अदा की जाएगी।
13 में को सुबह श्री रामायण पाठ आरंभ किया जाएगा, 14 मई को सुबह 10 बजे श्री रामायण पाठ का भोग डाला जाएगा। 15 में को मेहंदी की रस्म की जाएगी। 16 में को सुबह 8 बजे हवन यज्ञ किया जाएगा। रात्रि 8:00 बजे से महामाई का जागरण शुरू होगा जिसमें महंत कुमार सोनू एंड पार्टी महामाई का सारी रात गुणगान करेंगे। इस समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री रेनू सेठ, एवं विशेष अतिथि एडवोकेट विनोद कुंद्रा होंगे।

