14 अगस्त को खोले गए 17 नए आम आदमी क्लीनिक से 9032 लोगों ने उठाया लाभ
जालंधर, 30 अगस्त : 15 अगस्त 2022 से 28 अगस्त 2023 तक जिले के 55 आम आदमी क्लीनिकों ने 2.97 लाख मरीजों का इलाज किया और 52307 डायग्नोस्टिक लैब टैस्ट किये गये। इन 55 आम आदमी क्लीनिकों में से 17 नए आम आदमी क्लीनिक इस साल 14 अगस्त को लोगों को समर्पित कर दिए गए हैं जिनका लाभ 9032 मरीज उठा चुके हैं और इसके साथ ही इन नए आम आदमी क्लीनिकों में अब तक 2020 लैब टेस्ट भी किए जा चुके हैं
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि इन आम आदमी क्लीनिकों द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है और लोगों को बिना किसी लागत के अपने घरों के पास ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और जिला प्रशासन लोगों की सेवा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक को लोगों ने पूरा रिस्पॉन्स दिया है, जिससे सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम हो गई है।
डिप्टी कमिश्नर ने यह भी कहा कि मरीजों के बारे में वास्तविक जानकारी एकत्र करने और किसी विशेष क्षेत्र की स्थिति को जानने के लिए पेपरलेस प्रणाली के माध्यम से मरीजों का इलाज करना काफी मददगार साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में जिले में ऐसे और भी आधुनिक क्लीनिक खोले जायेंगे।
17 नये आम आदमी क्लीनिक में आने वाले मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी क्लीनिक गढ़ा की ओ.पी.डी. सबसे ज्यादा 827 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दादा कॉलोनी के आम आदमी क्लीनिक में 738 मरीज, दोमोरिया पुल में 717 मरीज, रेरू गांव में 708 मरीज स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा चुके हैं।

