रक्तदान जरूरतमंदों के लिए संजीवनी बूटी – ए.डी.जी.पी. एमएफ फारुकी
जालंधर, 30 सितंबर ( टॉक हिंदुस्तान ) राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस को समर्पित पीएपी में लगाए गए खूनदान कैंप दौरान अलग-अलग पदों पर तैनात 150 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया। जिनमें कमाडैंट पीएपी ट्रेनिंग सेंटर मनदीप सिंह और डीएसपी प्रशिक्षण केंद्र सुभाष अरोड़ा भी शामिल थे।
रक्तदान कैंप का उद्घाटन करते हुए एडीजीपी राज्य सशस्त्र पुलिस एमएफ फारूकी ने रक्तदान के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हालांकि आधुनिक युग में विज्ञान ने बहुत प्रगति की है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई आविष्कार नहीं हुआ है जिससे रक्त तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि रक्त एक प्राकृतिक संसाधन है जिसकी पूर्ति केवल मनुष्य ही कर सकता है।मानवता और कल्याण के लिए मानव जीवन को बचाने के लिए रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है,
जो जरूरतमंदों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। कैंप के दौरान रक्तदान करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्लड बैंक की टीम द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। कैंप के दौरान कमांडेंट उपिंदरजीत सिंह घुम्मन, कमांडैंट हरमनबीर सिंह गिल, कमांडैंट नवजोत सिंह माहल, कमांडैंट रणबीर सिंह, डा. दविंदर सिंह बराड़, डा. राजीव शर्मा, डा.परमजीत सिंह, डा.विनोद पाल भी मौजूद थे। बीटीओ डा. नवनीत कौर व ब्लड बैंक की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

