करतारपुर 3 मई (जसवंत वर्मा)आपी चैरिटेबल हॉस्पिटल करतारपुर की ओर से 164वा एसवीपी मुफ्त मेडिकल कैंप गांव बड़ा पिंड में लगाया गया। जिसमें डॉक्टरों ने 119 मरीजों की जांच की दवाइयां निशुल्क दी गई। जरूरतमंद मरीजों को फल भी बांटे गए। इस अवसर पर मैडम सुमन लता कल्हण, डॉक्टर रोहित डोगरा, डॉ रोहित ममोत्रा, सोढ़ी सिंह, सर्बजीत कौर, रमन कुमार शर्मा, मुकता, हरप्रीत कौर, सतनाम, पुष्पा इत्यादि स्टाफ उपस्थित था।

