हैदराबाद : बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक उन्हें चार अन्य के साथ हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है।बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक उन्हें चार अन्य के साथ हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि उन्हें साइबराबाद पुलिस के अधिकार क्षेत्र के तहत नारकोटिक्स ब्यूरो और राजेंद्र नगर एसओटी पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान के बाद ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस टीम ने ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया और 30 उपभोक्ताओं की पहचान की, जिनमें अमन प्रीत सिंह भी शामिल था।रिपोर्ट्स की मानें तो अमन प्रीत सिंह के अलावा गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों की पहचान अनिकेत रेड्डी, प्रसाद, मधुसूदन और निखिल दमन के रूप में हुई है। सभी को मेडिकल जांच के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। साइबराबाद पुलिस, राजेंद्र नगर जोन के डीसीपी श्रीनिवास ने इस पर बात करते हुए कहा, “हमने पांच लोगों को उपभोक्ता के तौर पर पकड़ा और उन्हें पुलिस स्टेशन ले आए। यूरिन टेस्ट किट में सभी पॉजिटिव पाए गए।अब हम उन्हें विस्तृत मेडिकल जांच के लिए भेज रहे हैं।”

