हरमनप्रीत सिंह को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न मिला, जबकि सुखजीत सिंह और जरमनप्रीत सिंह को हॉकी में उनके योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
• डॉ. मित्तल ने लगातार दूसरे साल माका स्पोर्ट्स फर्स्ट रनर–अप ट्रॉफी हासिल करने के लिए एलपीयू के खेल जगत की सराहना की।
जालंधर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के तीन एथलीटों को भारतीय हॉकी में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 समारोह में सम्मानित किया गया ,भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिला, जबकि सुखजीत सिंह और जरमनप्रीत सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में खेलों में उनके समर्पण और उत्कृष्टता के सम्मान में प्रदान किए गए।
हरमनप्रीत सिंह ने बेहतरीन नेतृत्व और कौशल का प्रदर्शन किया है, जिससे भारतीय हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक, एफआईएच हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों में सफलता मिली है। उनके लगातार प्रदर्शन ने उन्हें महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए एक आदर्श बना दिया है। इसी तरह, एक गतिशील डिफेंडर फॉरवर्ड सुखजीत और एक दुर्जेय डिफेंडर जरमनप्रीत ने भारतीय हॉकी टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई है। प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनके योगदान ने टीम के दिग्गज और खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत किया है।
खेल और युवा मंत्रालय द्वारा खेलों में असाधारण उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार एक अंक प्रणाली द्वारा तय किए जाते हैं जो ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में दिए गए प्रदर्शनों पर जोर देता है। इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों में खेलों में सर्वोच्च स्तर के प्रदर्शन के लिए ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’, खेलों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ‘अर्जुन पुरस्कार’, कोचिंग में उत्कृष्टता के लिए ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ और ‘खेलों में आजीवन उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार’ शामिल हैं।
डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर ने एथलीटों की सम्मान पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “ये प्रतिष्ठित पुरस्कार हमारे एथलीटों द्वारा वर्षों से दिखाए गए अथक प्रयासों, कड़ी मेहनत और अनुशासन को दर्शाते हैं। एलपीयू से हमेशा और अच्छे ओलंपियन निकले और देश को गौरव दिलाने वाले शीर्ष भारतीय एथलीटों को तैयार करने के लिए यूनिवर्सिटी में विश्व स्तरीय खेल सुविधाएँ प्रदान की जाती है।” डॉ. मित्तल ने लगातार दूसरे वर्ष माका स्पोर्ट्स फर्स्ट रनर-अप ट्रॉफी हासिल करने के लिए एलपीयू के खेल डिपार्टमेंट की सराहना की।
खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए एलपीयू का समर्पण इसका उन्नत खेल बुनियादी ढांचा एवं प्रशिक्षित कोच है, तथा खिलाड़ियों के लिए 100% स्कॉलरशिप भी हैं विश्वविद्यालय में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, प्रसिद्ध पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगट, प्रतिभाशाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू और भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों के साथ-साथ कई अन्य खेल सितारे जैसे प्रतिष्ठित एथलीट भी हैं।

