पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार की मुहिम के तहत एक और बड़ी कार्यवाही हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फाज़िल्का के SSP को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कदम कल फाज़िल्का थाने के चार पुलिसकर्मियों पर हुई भ्रष्टाचार की कार्रवाई के बाद उठाया गया है।
बता दें कि विजिलेंस विभाग ने कल एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए चार पुलिसकर्मियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इन पर आरोप था कि इन्होंने एक मामले में समझौते के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
सरकार की ओर से सख्त संदेश देते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “भ्रष्टाचार के मामले में कोई छोटा-बड़ा नहीं, अपना-पराया नहीं देखा जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।” पंजाब सरकार की यह कार्यवाही दर्शाती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अमल किया जा रहा है।

