By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: जालंधर में PM मोदी ने 5470 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, 2 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी; हरी पगड़ी में आए नजर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Delhi > जालंधर में PM मोदी ने 5470 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, 2 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी; हरी पगड़ी में आए नजर
DelhiIndiaJalandharPoliticsPunjab

जालंधर में PM मोदी ने 5470 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, 2 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी; हरी पगड़ी में आए नजर

Talk Hindustan
Last updated: 2026/07/17 at 6:08 PM
Talk Hindustan
Share
5 Min Read
जालंधर में PM मोदी ने 5470 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, 2 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी; हरी पगड़ी में आए नजर
SHARE

जालंधर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और चंडीगढ़ के सफल दौरे के बाद पंजाब के जालंधर में एक भव्य जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री एकदम अलग अंदाज में नजर आए और उन्होंने सिर पर किसान नेताओं वाली खास हरी पगड़ी पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पीएम मोदी ने जालंधर को 5470 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट्स की बड़ी सौगात दी। इस मंच पर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी प्रमुखता से मौजूद रहे। हालांकि, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की गैरमौजूदगी ने सियासी गलियारों में कई चर्चाओं को जरूर जन्म दे दिया है।

पंजाबी में शुरू किया भाषण, वीर सपूत को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने मंच से अपने संबोधन की शुरुआत ठेठ पंजाबी में करते हुए कहा, “अज्ज मैंनू पंजाब दी धरती, गुरुआं-पीरां दी धरती ते आ के मान महसूस हो रेहा है… पंजाबियों कैसे हो, चढ़दी कलां च ओ।” इसके साथ ही उन्होंने जालंधर के लोगों द्वारा शुरू की गई ‘स्वच्छता से स्वागत’ पहल की जमकर तारीफ की। पीएम ने कहा कि जनता ने श्री गुरु रविदास जी के सामूहिक प्रयासों वाले संदेश को आज पूरी तरह से साकार कर दिया है। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने देश को अंग्रेजों से बचाने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पंजाब के वीर सपूत सरदार तेजा सिंह समुंद्री को उनके 100वें शहादत दिवस पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

रविदास भक्तों के लिए काशी जाना हुआ आसान, पंजाब के विकास का किया वादा

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेव, अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन, करतौली पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन सेवा, दौलतपुर चौक-करतौल पंजाब न्यू रेल लाइन का शुभारंभ किया। ये सेवाएं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के बीच संपर्क को मजबूत करेंगी। ट्रेन को रवाना करने से पहले पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों से बात की और ट्रेन में ही डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस नई रेल सेवा से गुरु रविदास के लाखों भक्तों के लिए काशी की यात्रा अब बेहद आसान हो जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने दौलतपुर चौक और करतौली के बीच नई लाइन, लुधियाना बाईपास और दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के नए सेक्शन का भी शिलान्यास किया। पीएम ने स्पष्ट किया कि भले ही पंजाब में भाजपा की सरकार नहीं है, लेकिन केंद्र की एनडीए सरकार राज्य के विकास को तेज करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।

रेलवे की बदहाली को लेकर कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

भारतीय रेलवे के कायाकल्प का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि रेलवे गरीब और मध्यम वर्ग की सबसे अहम सवारी है, लेकिन 2014 से पहले की सरकारों ने केवल रेलों की झूठी घोषणाएं कीं और स्टेशनों को उनके हाल पर छोड़ दिया। अंग्रेजों के जमाने के स्टेशनों की कभी सुध तक नहीं ली गई। पीएम ने कड़े शब्दों में कहा कि रेलवे के विकास के जो काम आज हो रहे हैं, वे 30-40 साल पहले ही हो जाने चाहिए थे। उन्होंने बताया कि बिना रेलवे के सशक्त हुए भारत विकसित देश नहीं बन सकता, इसीलिए आज पूरे देश में 1300 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को पूरी तरह से आधुनिक बनाया जा रहा है।

जींद और चंडीगढ़ में भी दी विकास की सौगात

जालंधर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नया इतिहास रचा। इसके बाद चंडीगढ़ में उन्होंने नए एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज को मंजूरी देने के साथ ही 10 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। दिलचस्प बात यह रही कि चंडीगढ़ के इस कार्यक्रम में मंच पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद रहे और जिन विकास प्रोजेक्ट्स का पीएम ने उद्घाटन किया, उनके शिलापट्ट पर श्री आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद मालविंदर कंग का नाम भी शामिल थ

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पंजाब में निजी स्कूल नहीं वसूल पाएंगे मनमानी फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद बना कानून पंजाब में निजी स्कूल नहीं वसूल पाएंगे मनमानी फीस, राज्यपाल की मंजूरी के बाद बना कानून
Next Article ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਅਰੋੜਾ ਬਣੇ ਖੱਤਰੀ ਅਰੋੜਾ ਵੈਲਫੇਅਰ ਬੋਰਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਅਰੋੜਾ ਬਣੇ ਖੱਤਰੀ ਅਰੋੜਾ ਵੈਲਫੇਅਰ ਬੋਰਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?