जम्मू कश्मीर के बडगाम इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। बीएसएफ जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी। घटना स्थल पर स्थानीय लोग मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बस हादसे में 32 जवान घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में चुनाव ड्यूटी के लिए बीएसएफ जवानों को ले जा रही बस बडगाम जिले में जा रही थी। तभी बस खाई में जा पलटी। जिस कारण 3 जवानों की मौत हो गई और 32 जवान घायल हो गए। इसमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एसडीएच खान साहिब और बडगाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि बडगाम में ब्रेल वाटरहेल इलाके में बस हादसे का शिकार हुई है। अचानक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और बस में फंसे जवानों को बाहर निकाला गया। जानकारी मिलते ही आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक हादसे के कारणों को पता नहीं चल सका है।

