नई दिल्ली : कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। सूची के मुताबिक मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को टिकट दिया गया है वहीं असम के जोरहाज से गौरव गोगोई को उम्मीदवार घोषित किया है।

