दिल्ली में शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी बलेनो कार से युवती को करीबन 10 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए।जिस के बाद युवती के मौत हो गई। जब युवक गाड़ी को तेज रफ्तार से चला रहे थे तब तक युवती कार में फंसी रही।
युवती की हालत यह हो गई कि उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई और उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक जब नए साल के जश्न को लेकर पूरी दिल्ली पुलिस यहां तक दिल्ली पुलिस सड़कों पर थी। तब ये घटना घटी। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती के शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया चल रही है। आरोपी युवकों का कहना है कि वह शराब के नशे में थे और कार में तेज आवाज में गाने चला रखे थे। इस कारण उन्हें कार में युवती के फंसे होने का पता नहीं चला। युवती एक कार्यक्रम में ड्यूटी कर स्कूटी से अपने घर लौट रही थी

