करतारपुर 3 सितंबर (जसवंत वर्मा )श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर श्री राधा-कृष्ण जी मुहल्ला लोहारां से निकाली गई छठी प्रभात फेरी का स्वागत रिक्की खुराना, नीतीश आनंद,नैतिक आनंद ,संजू आनंद और बिट्टू सनोत्रा समूह सनोत्रा परिवार ने अपने अपने निवास स्थान पर फूलों की वर्षा से स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न चीजों के लंगर लगाए गए ।
प्रधान नगर कौंसिल करतारपुर वरुण बावा जी ने प्रभात फेरी में हाजरी लगाई। इस अवसर पर प्रधान प्रमोद धीमान, अशोक सनोत्रा,राम जी आनन्द, दीपक शर्मा, बलराम धीमान, श्री किशन ,श्री हरिनाम संकीर्तन मण्डल के सदस्य, दीपक कुमार दीपा ,श्याम शर्मा, दीपू,अजय सक्सैना,शोभित,लवली आदि अन्य मौजूद थे।

