करतारपुर 27 जुलाई (जसवंत वर्मा )प्राचीन शिव मंदिर, मोहल्ला सेखड़िया, करतारपुर 49वें मासिक संकीर्तन का आयोजन प्रधान दीपक कुमार की देखरेख में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। सर्वप्रथम पंडित उमाशंकर द्वारा महिला मंडली मे सरिता वर्मा, रमेश रानी, खुशविंदर बबली, ज्योति जगपाल , बिंदर, मनजीत, बीना रानी, इत्यादि ने ज्योति जलाकर कर संकीर्तन का आगाज किया। बाद में रमेश रानी ,मनजीत ,खुशविंदर बबली,निर्मला, बीना रानी, इत्यादि ने श्री गणेश वंदना के बाद बल्ले बल्ले मंदिरा च ढोल बज दे, अन्य भजनों की ऐसी तान छेड़ी की बैठे श्रद्धालुजन प्रभु के रंग में रंग मंत्रमुग्ध हो गए।
बाद में मास्टर अमरीक सिंह द्वारा जेहडा तालियां बजावे ओहदी होवे जय जय कार नी, भजन गाकर सभी श्रद्धालुओं को प्रभु चरणों से जोड़ा और मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।संकीर्तन के समापन पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ, के बाद आरती पूजन की गई। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान दीपक कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मास्टर अमरीक सिंह ,अनिल शर्मा, कुलदीप वर्मा, जसवंत वर्मा, कालू वर्मा, बिंदर, ज्योति जगपाल ,रीता वर्मा, डॉ. उमा सैदा, मीना सेखड़ी, पुष्पा वर्मा,मंजू गुप्ता, रेखा रानी, सीमा वर्मा, गीता रानी, ज्योति, निर्मला, व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

