करतारपुर 17 जुलाई (जसवंत वर्मा ) आपी चैरिटेबल हॉस्पिटल करतारपुर की ओर से 167 वा मुफ्त मेडिकल कैंप 19 जुलाई को अस्पताल परिसर में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 तक लगाया जा रहा है इस संबंध में अस्पताल के प्रधान विमल जैन सचिव मैडम सुमन लता कल्हण ने बताया कैंप दौरान माहिर डॉक्टरों द्वारा आम बीमारियों का चेकअप, बीपी शुगर का चेकअप, आंखों का चेकअप, मुफ्त फिजियोथैरेपी, तथा मुफ्त दवाइयों की सुविधा लोगों को मिलेगी। विमल जैन तथा मैडम सुमन लता कल्हण ने लोगों से अपील की है के इस मुफ्त मेडिकल कैंप का पूरा लाभ उठाएं।

