करतारपुर 4 जून (जसवंत वर्मा) करतारपुर के वार्ड नंबर 8 से नवनिर्वाचित पार्षद वरुण बावा को आज आईडीबीआई बैंक के सभी कर्मचारियों ने वरुण बावा को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। बाद में केक काटकर उनके मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर वरुण बावा ने कहा लोगों ने मेरे पर बहुत विश्वास जताया है मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों के अलावा और भी बहुत से गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

