करतारपुर: 30 अप्रैल: (जसवंत वर्मा ): धन धन साहिब श्री गुरु अमरदास जी महाराज जी के प्रकाश पर्व और माता चिंतपूर्णी जी जंयती के अवसर पर समाज सेवी संस्था नेकी की दुकान, करतारपुर ने आज एक स्थानीय स्कूल में छात्रों को स्टेशनरी और बिस्किट बांटे। इस अवसर पर संस्था नेकी की दुकान करतारपुर की मैडम श्री मति रविंदर कौर ने छात्रों को आज के पवित्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर रविंदर कौर, मैडम राधा, जगजीत सिंह, स्कूल स्टाफ और छात्र उपस्थित थे।

