By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक को फोन कर दी बधाई, व्यापार समझौते को जल्द तय करने पर हुई बात
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > World > PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक को फोन कर दी बधाई, व्यापार समझौते को जल्द तय करने पर हुई बात
WorldPolitics

PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक को फोन कर दी बधाई, व्यापार समझौते को जल्द तय करने पर हुई बात

Talk Hindustan
Last updated: 2022/10/28 at 5:00 AM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक को फोन कर दी बधाई, व्यापार समझौते को जल्द तय करने पर हुई बात
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से फोन पर बात की। उन्होंने सुनक को पीएम बनने की बधाई दी। इस दौरान मोदी ने भारत-ब्रिटेन के द्विपक्षीय रिश्तों और व्यापार समझौते को लेकर चर्चा की। पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने एफटीए को जल्द से जल्द नतीजे तक पहुंचाने पर प्रतिबद्धता जताई है

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, आज ऋषि सुनक से बात करके खुशी हुई। ब्रिटेन के पीएम के रूप में कार्यभार संभालने पर उन्हें बधाई दी। हम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम एक व्यापक और संतुलित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के शीघ्र निष्कर्ष के महत्व पर भी सहमत हुए।

वहीं सुनक ने भी अपने ट्वीट में कहा, मैंने प्रधानमंत्री मोदी को मेरी नई भूमिका पर कहे गए शब्दों के लिए धन्यवाद दिया। ब्रिटेन और भारत में बहुत कुछ है। मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि हमारे दो महान लोकतंत्र आने वाले महीनों और वर्षों में अपनी सुरक्षा, रक्षा और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे।

ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनका परिवार 10 डाउनिंग स्ट्रीट के ऊपर एक छोटे से फ्लैट में रहने के लिए वापस लौटेगा। सुनक की प्रवक्ता ने बताया कि वे वहां बहुत खुश थे।

सरकार की वेबसाइट के मुताबिक, 10 डाउनिंग स्ट्रीट 1735 से ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों का निवास स्थान रहा है। यहां प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास और कार्यालय हैं। यहां वह जगह भी है, जहां विश्व नेताओं से राजघराने तक के मेहमानों का स्वागत किया जाता है।

इससे पहले सुनक, उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति और दो बेटियां उस समय इस फ्लैट में रहे थे, जब वह पूर्व बोरिस जॉनसन सरकार में चांसलर थे। हाल के वर्षों के कई प्रधानमंत्री (खासतौर पर बच्चों वाले) नंबर 11 से ऊपर के बड़े फ्लैट में रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि सुनक ने नंबर 10 को ही क्यों चुना, डाउनिंग स्ट्रीट की एक प्रवक्ता ने बुधवार कहा- वे वहां बहुत खुश थे। डाउनिंग स्ट्रीट के अंदर के रिहायशी इलाकों को आम तौर पर लोगों की नजरों से दूर रखा जाता है

TAGGED: Political
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article नरम पड़े पुतिन के तेवर: बोले- अमेरिका से रणनीतिक स्थिरता पर बातचीत को तैयार, पीएम मोदी को बताया बड़ा देशभक्त नरम पड़े पुतिन के तेवर: बोले- अमेरिका से रणनीतिक स्थिरता पर बातचीत को तैयार, पीएम मोदी को बताया बड़ा देशभक्त
Next Article गोराया में शराब ठेकेदार द्वारा ठेके के अंदर पुलिस मुलाजिमों के साथ धक्का मुक्की गोराया में शराब ठेकेदार द्वारा ठेके के अंदर पुलिस मुलाजिमों के साथ धक्का मुक्की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?