By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: एक और क्रिकेटर का ससुराल बना बालीवुड…परिणय सूत्र में बंधे अथिया शेट्टी और केएल राहुल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > World > एक और क्रिकेटर का ससुराल बना बालीवुड…परिणय सूत्र में बंधे अथिया शेट्टी और केएल राहुल
WorldEntertainment

एक और क्रिकेटर का ससुराल बना बालीवुड…परिणय सूत्र में बंधे अथिया शेट्टी और केएल राहुल

Talk Hindustan
Last updated: 2023/01/24 at 6:06 AM
Talk Hindustan
Share
3 Min Read
एक और क्रिकेटर का ससुराल बना बालीवुड…परिणय सूत्र में बंधे अथिया शेट्टी और केएल राहुल
SHARE

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल आखिरकार आज यानी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। पिछले काफी समय से अपने रिश्ते और शादी को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले इस कपल को विवाह बंधन में बंधे देखने के लिए फैंस लंबे समय से उत्सुक थे। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी पूरे रीति- रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस बीच अब दोनों की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

फैंस काफी समय से अथिया और केएल राहुल की शादी का इंतजार कर रहे थे। अथिया और राहुल की प्रेम कहानी एक दोस्त के जरिए हुई मुलाकात के बाद हुई के बाद हुई थी। अथिया और केएल राहुल की प्रेम कहानी आज जन्म- जन्म के सफर का रूप ले चुकी है। शादी के बाद सामने आई पहली तस्वीरों में अथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। दोनों के चेहरों पर प्यार की चमक साफ दिखाई दे रही है।

शादी की तस्वीरें अथिया शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। तस्वीरों में अथिया और केएल राहुल एक-दूजे में खोए नजर आ रहे हैं। जहां केएल कैमरे की तरफ देखते हुए हंस रहे हैं, वहीं अथिया अपने जीवन साथी को निहारते हुए हंस रही हैं। दोनों की तस्वीरें बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। लाइट पिंक कलर के लहंगे और कुंदन ज्वैलरी पहने अथिया शेट्टी जहां परियों से देश से आई किसी सुंदरी की तरह लग रही हैं, वहीं शेरवानी पहने केएल राहुल काफी जंच रहे हैं। दोनों की तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

आपको बता दें, कुछ ही देर पहले अथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने मीडिया के सामने आकर पुष्टि की थी कि केएल राहुल और अथिया जन्म-जन्मांतर के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए यह भी बताया था कि अब वह ससुर बन गए हैं। उनके साथ उनके बेटे अभिनेता अहान शेट्टी भी मौजूद थे, जिन्होंने केएल राहुल के परिवार में शामिल होने पर खुशी जताई थी। सुनील शेट्टी ने यह भी बताया था कि नवविवाहित जोड़े की शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पंजाब सरकार ने 7 IPS अधिकारियों को किया प्रमोट, देखें लिस्ट पंजाब सरकार ने 7 IPS अधिकारियों को किया प्रमोट, देखें लिस्ट
Next Article पंजाब-हरियाणा में आज बारिश व ओलावृष्टि के आसार, दोनों राज्यों में पड़ रही कड़ाके की ठंड पंजाब-हरियाणा में आज बारिश व ओलावृष्टि के आसार, दोनों राज्यों में पड़ रही कड़ाके की ठंड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?