कपूरथला( गौरव मढ़िया)अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसायटी कपूरथला, जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी जालंधर के साथ सभी निवासियों के सहयोग से कॉलोनी के विकास के लिए लगातार काम कर रही है, यह बात अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसायटी कपूरथला के महासचिव कुलविंदर सिंह नागरा ने कही।
कुलविंदर सिंह नागरा ने कहा कि अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी एडवोकेट अनुज आनंद अध्यक्ष अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसायटी के नेतृत्वव में अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर डेवलपमेंट के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि कॉलोनी को और अधिक सुरक्षित, हरा भरा और अधिक विकास किया जा सके।
जनसंख्या में वृद्धि और गर्मियों में अधिक खपत को ध्यान में रखते हुए सोइटी के प्रेसिडेंट अनुज आनंद ने जालंधर पडेवलोपमेन्ट ऑथोरिटी से मांग की थी कि अर्बन एस्टेट में और पानी की मोटर लगवाई जाये जिसपर जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने मांग को को स्वीकार किया और 2 और पानी की मोटरें लगाने पर सहमति व्यक्त की।

सोसायटी के अध्यक्ष अनुज आनंद ने बताया कि नई मोटरें लगाने का काम शुरू हो गया है और 8 से 10 दिनों में पूरा होने की संभावना है, जिस के कारण कम पानी के प्रेशर की समसया लगभग हल हो जाएगी । अनुज आनंद एडवोकेट ने पिछले अध्यक्ष डॉ रंजीत राय, चीफ एडमिनिस्ट्रेटर जालंधर विकास प्राधिकरण, एस्टेट ऑफिसर,एसडीओ पब्लिक हेल्थ,राम कृष्ण और जालंधर विकास प्राधिकरण के अन्य सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसायटी कम्युनिटी हॉल के निर्माण और खेल परिसर के विकास पर ध्यान देगी

