By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Search
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Reading: वैभव के दाता शुक्र ग्रह करेंगे अपनी प्रिय राशि तुला में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को धनलाभ और तरक्की के प्रबल योग
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Entertainment
  • Sports
  • World
  • More
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more. > Topics > वैभव के दाता शुक्र ग्रह करेंगे अपनी प्रिय राशि तुला में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को धनलाभ और तरक्की के प्रबल योग
Topics

वैभव के दाता शुक्र ग्रह करेंगे अपनी प्रिय राशि तुला में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को धनलाभ और तरक्की के प्रबल योग

Talk Hindustan
Last updated: 2022/10/10 at 9:27 PM
Talk Hindustan
Share
4 Min Read
वैभव के दाता शुक्र ग्रह करेंगे अपनी प्रिय राशि तुला में प्रवेश, इन 3 राशि वालों को धनलाभ और तरक्की के प्रबल योग
SHARE

वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र देव अपनी प्रिय राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह का यह गोचर 3 राशि वालों को लाभकारी साबित हो सकता है।

 

Contents
वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र देव अपनी प्रिय राशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह का यह गोचर 3 राशि वालों को लाभकारी साबित हो सकता है।Venus Planet Transit In Tula:कन्या राशि:धनु राशि:मकर राशि:
Venus Planet Transit In Tula:

ज्योतिष शास्त्र मुताबिक समय- समय पर ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 18 अक्टूबर को ऐश्वर्य और सुख के कारक शुक्र ग्रह तुला राशि में गोचर करने वाले हैं। जो इनकी प्रिय राशि मानी जाती है। इसलिए इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी है जिनको यह गोचर विशेष लाभप्रद सिद्ध हो सकता है आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

कन्या राशि:

शुक्र ग्रह के गोचर करते ही आप लोगों को करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती हैं। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र देव दूसरे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए आप इस समय कई स्त्रोतों से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए हैं। इस समय आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। वहीं जो लोग वाणी और मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं, जैसे- वकील, मीडिया, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय शानदार सिद्ध हो सकता है। इस समय आप लोग एक पन्ना रत्न पहन सकते हैं जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।

धनु राशि:

शुक्र ग्रह के तुला राशि में प्रवेश करते ही आप लोगों को करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है।क्योंकि आपकी राशि से शुक्र ग्रह 11वें स्थान में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। साथ ही इस समय आपकी आय के नए- नए माध्यम भी बनेंगे। वहीं जिन लोगों का करियर मीडिया, फिल्म, एक्टिंग, फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र से संबंधित है उनको यह समय बेहतर सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस समय आपको कारोबार और करियर में सुनहरी सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिल सकता है। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहतें हैं तो इस समय कर सकते हैं। लाभ हो सकता है। आप लोग इस दौरान एक सुनहला रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।

मकर राशि:

शुक्र देव के गोचर से आप लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का भाव माना गया है। इसलिए जो लोग जॉब सर्च कर रहे हैं उनको नई जॉब मिल सकती है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन होने के योग हैं। वहीं आप लोग आप लोग वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं या प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैं।

साथ ही अगर आपका व्यापार प्रापर्टी या रियल स्टेट से संबंधित है, तो आपको अच्छा लाभ होने के आसार हैं। इस दौरान आप कार्यस्थल पर भी लक्ष्य को अचीव करेंगे, जिसे आपकी कार्यस्थल पर वाहवाही हो सकती है। वहीं आपकी राशि पर शनि ग्रह का आधिपत्य है और शनि देव और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए शुक्र का गोचर आप लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

TAGGED: Religious
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article पंचायत मंत्री ने किया सीचेवाल मॉडल का दौरा , गांव तलवंडी माधो में वार्षिक छिझं मेले में लिया भाग पंचायत मंत्री ने किया सीचेवाल मॉडल का दौरा , गांव तलवंडी माधो में वार्षिक छिझं मेले में लिया भाग
Next Article ब्रिटिश राजनेता और ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ के सदस्य, लॉर्ड दिलजीत सिंह राणा को एलपीयू में किया गया सम्मानित ब्रिटिश राजनेता और ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ के सदस्य, लॉर्ड दिलजीत सिंह राणा को एलपीयू में किया गया सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jalandhar News Website
Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.Punjab News Today in Hindi, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and more.
Follow US
© 2021 Talk Hindustan. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Grievance
  • Our Authors
  • Contact Us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?