हमीरपुर जिले में मझगवां गांव स्थित रामगढ़ सरकार मंदिर से देवी प्रतिमाओं की सोने की आंख चोरी हो गईं। मंदिर के पुजारी ने शक के आधार पर दो लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके चोरी की गई आंखे बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मुस्करा थाने के बिहूनी गांव निवासी पट्टू कुशवाहा ने बताया मझगवां के रामगढ़ सरकार मंदिर में पुजारी हैं। मंदिर में दर्शनार्थियों के अलावा लकड़ी बीनने वाले भी आते हैं। गुरुवार को पूजा के बाद धूनी के पास बैठे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे देखा देवी की मूर्ति की सोने की आंख गायब थी।
साथ ही, झाड़ी वाली माता की मूर्ति से भी सोने की आंख गायब थी। आशंका जताई गांव के महेश व लालसिंह यादव दो मूर्तियों से सोने की चारों आंखें चुरा ले गए। जिसके बाद पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया गया। मझगवां एसओ पंकज तिवारी ने कहा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई आंखें बरामद कर लीं हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

