सुनाम : लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद कार से घर लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा गांव चट्ठा ननहेडा और छाहड के मध्य नहरी पानी की हौदी से ऑल्टो कार के टकराने से हुआ। कार पलटने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों में कार चालक जसप्रीत सिंह (23), उसकी मां चरणजीत कौर (45), रिश्तेदार वीरपाल कौर (28), परमजीत कौर (55) और जपजौत सिंह (6) शामिल हैं। इनके अलावा सिमरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें पटियाला स्थित राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
हादसे के वक्त चारों तरफ चीखों पुकार मच गई। सभी पारिवारिक सदस्यों ने कार से निकलने की कोशिश की लेकिन संभव नहीं हो पाया। ंकोठे आला सिंह के सरपंच भोला राम ने बताया कि उनके गांव का रहने वाला यह परिवार रिश्तेदारी में आयोजित लोहड़ी समारोह में भाग लेने के बाद आल्टो कार से लौट रहा था जब यह हादसा हुआ। शवों को सुनाम के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है।

