सेंट सोल्जर ने मनाया वर्ल्ड टूरिज्म डे
जालंधर :- ( हरिंदर पाल ) सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी द्वारा रीथिंकिंग टूरिज्म’ थीम पर वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया गया। जिसमें पर्यटन मॉडल पर पुनर्विचार करने में पर्यटकों के अनुभव में सुधार, पर्यटन के प्रभावों का बेहतर प्रबंधन और व्यापक अर्थव्यवस्था पर
सकारात्मक स्पिलओवर प्रभावों को प्रोत्साहित करना शामिल है।
इस अवसर पर डोउब्लू जे ग्रैंड के जनरल मैनेजर संदीप शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इसअवसर पर पोस्ट मेकिंग, रंगोली, टाइल पेंटिंग, वीडियो मेकिंग, क्विज प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग औरसांस्कृतिक गतिविधियों जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, लेकिन शो का मुख्य आकर्षण “जानू अपना प्रदेश” था, जिसमें छात्रों ने एक विशेष राज्य की वेशभूषा पहने हुए के बारे में बताया। प्रिंसिपल संदीप लोहानी ने पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में सरकार और हितधारकों के
प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुश्किल वर्षों के बाद अब पर्यटन उद्योग तेजी से उबर रहा है और रफ्तार पकड़ रहा है। श्री गौतम सोढ़ी ने आयोजनों के सुचारू संचालन के लिए सभी टीम प्रमुखों और प्रतिभागियों के साथ समन्वय किया।

